भारत
होली के दिन दिव्यांग चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, मारपीट भी की
jantaserishta.com
27 March 2024 3:11 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शर्मनाक मामला.
बदायूं: यूपी के बदायूं में होली के पर्व पर कलयुगी चाचा ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। दिव्यांग चाचा ने अपनी 15 साल की सगी नाबालिग भतीजी के साथ रेप किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब मां घर पहुंची तो चाचा की हैवानियत की जानकारी हुई। पीड़िता की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
ये घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक महिला की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे के मुताबिक,पांच साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी हैं। उसके घर पर दिव्यांग देवर राजेश साथ में रहता हैं। महिला की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह दिल्ली में रहती है। वहीं, दूसरी बेटी 15 साल की है। वह भी बड़ी बेटी के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। होली के चलते बेटी घर आ गई थी।
सोमवार की दोपहर महिला ने बताया कि किसी बात पर देवर ने छोटी बेटी को डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए अल्लैहपुर रोड पर पहुंच गई। जब जानकारी हुई तो वह अपनी ननद और गांव के प्रधान के साथ बेटी को लेने पहुंचे। जहां बेटी को समझाया गया। बेटी को उसके दिव्यांग चाचा लेकर घर आ रहे थे। जबकि वह पीछे-पीछे पैदल आ रही थी। जब वह करीब आधे घंटे बाद घर पहुंची तो बेटी बदहवाश हालत में थी। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। बेटी ने बताया कि चाचा ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम किया हैं।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची। वहीं, पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मारपीट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





