भारत

होली के दिन मासूम से दरिंदगी की हदें पार, 2 गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 March 2023 12:33 AM IST
होली के दिन मासूम से दरिंदगी की हदें पार, 2 गिरफ्तार
x
जालंधर। जालंधऱ में होली के त्यौहार के दिन एक मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर के बस्ती शेख इलाके में एक मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक शिवसेना नेता के रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में काफी रोष व्याप्त तथा पुलिस ने फिलहाल 2 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
Next Story