भारत

उल्टा गुनहगार साहूकार को डांटे...कांग्रेस की रैली पर पूर्व मुख्यमंत्री का तंज

jantaserishta.com
13 Dec 2021 9:23 AM IST
उल्टा गुनहगार साहूकार को डांटे...कांग्रेस की रैली पर पूर्व मुख्यमंत्री का तंज
x

जयपुर: राजस्थान में महंगाई के मुद्दे पर निकाली गई रैली को लेकर भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ाने की जिम्मेदार तो कांग्रेस खुद है. इसलिए जनता को समझना चाहिए और प्रदेश में भाजपा सरकार लानी चाहिए.

आज जयपुर में महंगाई के खिलाफ निकाली गई कांग्रेस की रैली को लेकर वसुंधरा राजे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की यह रैली 'उल्टा गुनहगार साहूकार को डांटे' वाली कहावत के सिवा कुछ भी नहीं है, क्योंकि महंगाई की जन्मदाता तो कांग्रेस खुद है. जनता अच्छी तरह जानती है कि देश में पेट्रोल-डीजल एवं बिजली सबसे महंगी राजस्थान Rajasthan में है.
वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस राज में मुद्रास्फीति 28 प्रतिशत थी, जो कि मोदी सरकार के समय में घटकर 3.7% रह गई है. ऐसे में कांग्रेस को महंगाई के खिलाफ रैली करने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि अच्छा तो यह होता कि राहुल गांधी Rajasthan की जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीज़ल और बिजली के दाम कम करने की घोषणा करते.
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि राहुल गांधी ने विस चुनाव में 10 दिन में किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ करने का वादा किया था. इस रैली में उम्मीद थी कि वे कर्जमाफी की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने नहीं की. इसलिए जनता ने मन बना लिया है कि यदि महंगाई हटाना है तो कांग्रेस हटाओ और भाजपा लाओ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story