भारत

क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर नितिन गडकरी और ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
18 Nov 2026 8:25 AM IST
क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर नितिन गडकरी और ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ-साथ कई राज्यों मुख्यमंत्रियों ने बटुकेश्वर दत्त श्रद्धांजलि दी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।" लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पोस्ट में लिखा, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के निर्भीक क्रांतिकारी, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
उन्होंने लिखा, "भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधान परिषद में बम विस्फोट के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध क्रांतिकारी प्रतिरोध की आवाज बुलंद की। उनका उद्देश्य किसी की हत्या करना नहीं, बल्कि अन्यायपूर्ण शासन व्यवस्था के विरुद्ध देश की चेतना को जागृत करना था।"
ओम बिरला ने कहा कि कारावास, कठोर यातनाओं और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने विचारों तथा संकल्प से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि स्वतंत्रता का संघर्ष केवल रणभूमि में ही नहीं, बल्कि विचारों, साहस और अडिग संकल्प के माध्यम से भी लड़ा जाता है। मातृभूमि के प्रति उनका त्याग और समर्पण सदैव राष्ट्र की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट किया, "महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध क्रांतिकारी चेतना का उद्घोष किया था। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा और त्याग सदैव देश वासियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "अमर शहीद भगत सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाले इस महान नायक का अप्रतिम साहस, अदम्य देशभक्ति और बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। भगत सिंह के साथ अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला देने वाले बटुकेश्वर दत्त का अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम अतुलनीय था। काला पानी की अमानवीय यातनाएं भी उनके संकल्प को डिगा नहीं सकीं। उनका त्याग और संघर्ष राष्ट्र के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।"
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, "महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story