भारत
तेजस्वी यादव के सीएम फेस वाले बयान पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा बोले-‘वे लालची हैं’
jantaserishta.com
31 Aug 2025 1:47 PM IST

x
कोलकाता: कोलकाता से भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में खुद को इंडिया ब्लॉक गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर जुबानी हमला बोला। आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के कारण तेजस्वी यादव परेशान हैं, क्योंकि इन लोगों की गुंडागर्दी नहीं चल रही है। इसीलिए खुद का नाम सीएम फेस के लिए घोषित कर दिया है।
दरअसल तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार के आरा जिले में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान खुद को इंडिया ब्लॉक गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया। इस घोषणा से बिहार की सियासत तेज हो गई है।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने इस घोषणा को धोखाधड़ी और लालची कदम बताया है। सिन्हा ने दावा किया कि बिहार की जनता कांग्रेस-राजद गठबंधन को सबक सिखाते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि यह दौरा भारत-चीन संबंधों को और मजबूत करेगा। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि भारत, रूस से लेकर अन्य देशों तक, किसी के विरोध में नहीं है और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। पीएम मोदी इस यात्रा में इसी नीति को आगे बढ़ाएंगे।
मन की बात कार्यक्रम को लेकर सिन्हा ने कहा कि पीएम ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की है। जैसे यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए। उन्होंने बताया कि यूपीएससी परीक्षा में कई बार असफल होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, लेकिन पीएम की नई पहल से आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ तैयारी कर सकेंगे।
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा पर बात करते हुए कहा कि कई काबिल छात्र मामूली अंतर से अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते। अब उनके लिए सरकार ने 'प्रतिभा सेतु' नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है। इस पर 10 हजार से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थियों का डेटाबैंक उपलब्ध है, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षाओं के सभी चरण पास किए, लेकिन अंतिम मेरिट में जगह नहीं बना पाए। इस प्लेटफॉर्म से निजी कंपनियां भी होनहार युवाओं को अवसर दे सकेंगी।
राहुल सिन्हा ने पीएम मोदी के खेलों पर ध्यान देने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन खेलों को पुनर्जन्म दिया, जो लगभग बंद हो चुके थे। 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर की डल झील पर हुए देश के पहले 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का जिक्र किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स को और लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





