भारत

अवैध संबंधों के शक में पति ने भांजे के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 July 2024 4:37 PM IST
अवैध संबंधों के शक में पति ने भांजे के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में मामा-भांजे को गिरफ्तार किया है। पति ने भांजे के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी थी। कमरे में पड़ी लाश से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
यह मामला नोएडा के थाना फेज 3 इलाके के गढ़ी चौखंडी गांव का है। पुलिस ने बताया है कि थाना फेस 3 पुलिस ने हत्यारोपी अभियुक्तों सर्वेश गुप्ता और उसके भांजे पवन गुप्ता को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था, जहां उनके द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया था। पुलिस पूछताछ में सर्वेश गुप्ता ने बताया है कि उसकी शादी 2011 में हुई थी।
पिछले करीब एक वर्ष से दोनों ग्राम गढ़ी चौखंडी में किराए पर रहते थे। पति सर्वेश सेक्टर-67 की एक कंपनी में सिलाई का काम करता था, उसकी पत्नी भी दूसरी कंपनी में धागा कटिंग का काम करती थी। पत्नी के अलग काम करने और अधिकतर समय मोबाइल प्रयोग करने के कारण सर्वेश को उस पर शक था। इसी शक को लेकर वह उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की बात कहता था।
पत्नी से नाराज सर्वेश ने उसकी हत्या करने के लिए अपने रिश्ते के भांजे पवन गुप्ता को गांव से बुलाया था। पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई की रात सर्वेश की पत्नी मोबाइल चला रही थी तो अभियुक्त ने अपनी पत्नी से मोबाइल मांगा, जिस पर दोनों की लड़ाई हो गई। झगड़े के बाद सर्वेश ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कपड़े में लपेटकर कमरे में छिपा दिया और ताला बंद कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story