भारत
शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, ‘2014 से पहले भी छह बार हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक’
jantaserishta.com
29 May 2025 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान को लेकर अब पार्टी में बयानबाजी तेज हो गई है। शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भी छह बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, "2014 से पहले छह बार सर्जिकल स्ट्राइक हो चुकी हैं। पवन खेड़ा और जयराम रमेश जैसे नेता पहले ही तथ्य पेश कर चुके हैं। मुझे इस बात से दुख होता है कि भारतीय जनता पार्टी सब कुछ अपने लिए करने लगती है और वह अपने नेता नरेंद्र मोदी को किसी को छूने नहीं देना चाहती।"
उन्होंने कहा, "भारतीय सेना द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर की गई पिछली छह सर्जिकल स्ट्राइक को नकारकर भाजपा उनकी बहादुरी और पराक्रम का अपमान कर रही है। मैं भाजपा पर आरोप लगाता हूं कि वह पीएम मोदी से पहले कोई सर्जिकल स्ट्राइक न होने का दावा करके भारतीय सेना का अपमान कर रही है और उनके साहस को कम आंक रही है। यह अपमान बंद होना चाहिए।"
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "जब भी देश को जरूरत पड़ी है, कांग्रेस पार्टी ने आगे आकर काम किया है। 1942 में जब भारत औपनिवेशिक शासन के अधीन था, तब कांग्रेस ने ही अपने झंडे तले भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करने का फैसला किया था। 1929 में जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर पूर्ण स्वतंत्रता का आह्वान किया गया था। भारत छोड़ो आंदोलन कांग्रेस का फैसला था और इसका विरोध किसने किया? भाजपा के मात्र संगठन ने। उन्होंने उस समय अंग्रेजों का साथ देने के लिए कहा था और उनकी फौज में भर्ती होने के लिए कहा था।"
उन्होंने कहा, "देश की आजादी का इतिहास उठाकर देख लीजिए, जब आतंकवाद से लड़ना हुआ तो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी अपनी जान कुर्बान कर दी। मगर भाजपा ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब भी देश को बलिदान की जरूरत पड़ी है, तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है, भाजपा की तरह कभी भागकर नहीं गई।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





