भारत

पुलिस को देखते ही शराब बेचने वाले ने तालाब में लगाई छलांग, और इलाके में हुई तनाव जैसी स्थिति, पुलिस के वाहन में भी आग, जाने क्यों?

jantaserishta.com
6 Aug 2021 9:50 AM IST
पुलिस को देखते ही शराब बेचने वाले ने तालाब में लगाई छलांग, और इलाके में हुई तनाव जैसी स्थिति, पुलिस के वाहन में भी आग, जाने क्यों?
x
इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

औरंगाबादः जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर बाजार में पुलिस को देखकर एक शराब धंधेबाज ने तालाब में छलांग लगाई तो डूबने से उसकी मौत हो गई. इतना ही नहीं बल्कि शराब के धंधेबाज की हुई मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा. यहां तक कि पुलिस के एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को नबीनगर थाने की पुलिस एक शराब धंधेबाज को पकड़ने के लिए फुटबॉल ग्राउंड पहुंची थी. इधर, जब शराब के धंधेबाज ने पुलिस को अपनी तरह आते देखा तो उसने पास के तालाब मे छलांग लगा दी. शायद उसे तालाब की गहराई का पता नहीं था और वह डूब गया जिससे मौत हो गई. मृतक की पहचान मदन चौधरी (20 साल) के रूप में की गई है.
इधर, धंधेबाज की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ ही प्रदर्शन करना शुरू किया. इसी बीच पुलिस का एक वाहन वहां पहुंची तो उसे देखकर ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और उसे फूंक दिया. इस पूरी घटना की वजह से नबीनगर बाजार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.
औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आक्रोशितों ने माली थाने के पुलिस वाहन में आग लगाई है. इस प्रदर्शन में जो भी ग्रामीण शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. माली थाने की पुलिस नबीनगर इंफोर्समेंट में गई थी. उसी वक्त वहां स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और थाने की गाड़ी को आग लगा दी. इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story