भारत

गुप्त सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में मारा छापा, नोटों की गड्डियां देखकर उड़ गए होश

jantaserishta.com
5 March 2022 1:08 PM IST
गुप्त सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में मारा छापा, नोटों की गड्डियां देखकर उड़ गए होश
x
मामले में तीन हवाला कारोबारियों को किया गया गिरफ्तार।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक फ्लैट पर छापेमारी करके वहां से 4 करोड़ 30 लाख रुपये बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी गजानन राजमाने ने इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह छापेमारी शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की थी.

डीसीपी ने आगे बताया कि रकम इतनी ज्यादा थी कि उसकी गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी. पुलिस ने इस मामले में हवाला कारोबारी नेहल बडालिया, विलासभाई पच्चीकर और शिवकुमार दिवानीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
फिलहाल इतनी मोटी रकम बरामद होने के बाद अब इन तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पास इतनी रकम कहां से आई?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story