भारत
सैम पित्रोदा के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश से माफी मांगें सोनिया और राहुल गांधी
jantaserishta.com
9 May 2024 11:11 AM IST

x
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने भारत को इतनी बड़ी गाली दी, वह उनके इस्तीफे से नहीं मिटने वाली है। इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे तो लगता है कि ये दोनों मिलकर भारत को खत्म ही कर देना चाहते हैं। कभी हिंदू-मुसलमान के नाम पर, कभी उत्तर भारत, दक्षिण भारत के नाम पर और अब रंगभेद के नाम पर देश को गाली देना भारत का अपमान है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।"
पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं, साथ ही दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। इस बयान के बाद देश में विवाद इतना बढ़ गया कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दे दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





