भारत
रक्षाबंधन पर बच्चियों ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को बांधी राखी, सेना ने साझा किया वीडियो
jantaserishta.com
9 Aug 2025 10:29 AM IST

x
नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, नन्ही बच्चियों ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को राखियां बांधीं। सेना प्रमुख का हाथ, जो देश की रक्षा का प्रतीक है, इन पवित्र राखियों से सज गया। यह राखी इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और नागरिकों को सेना पर पूरा भरोसा है।
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इन उमंग और उत्साह भरे पलों का एक वीडियो जारी किया। सेना ने लिखा, "रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, जो रक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है, बच्चों ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 'विश्वास और कृतज्ञता का शाश्वत धागा' राखी बांधी। यह पवित्र और हार्दिक भाव राष्ट्र की प्रार्थनाओं का प्रतीक है, जो भारतीय सेना के प्रति प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और स्नेह को दर्शाता है।"
तस्वीरों में देखा गया कि जब कई बच्चियां सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को राखी बांध रही थीं, तो वह उन्हें स्नेह कर रहे थे। भारतीय सेना ने वीडियो के जरिए संदेश दिया, "राखी का धागा सिर्फ रिश्ते का नहीं होगा, बल्कि यह विश्वास और भरोसे का भी होता है। और यह भारतीय सेना के प्रति प्रेम का भी प्रतीक है। जब सेना प्रमुख को राखी बांधी जाती है, तो वह हर उस वीर के लिए होती है, जिसे देश की हर बहन अपना भाई मानती है। यह सिर्फ बंधन नहीं, बल्कि संकल्प है, जहां हर धागा रक्षा, समर्पण और स्नेह के वादे को बांधता है।"
रक्षाबंधन के इस पर्व पर भारतीय सेना ने वीडियो संदेश में देश के प्रति संपूर्ण समर्पण और हर नागरिक की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। इससे पहले, भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी। दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी और इस बात की पुष्टि की कि हमारे सैनिक कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं होते। हम इस हार्दिक समर्पण, सम्मान और स्नेह के बंधन को बहुत महत्व देते हैं जो राष्ट्र निर्माण में सेवा और योगदान के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।"
Tagsरक्षाबंधनसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदीजनरल उपेंद्र द्विवेदीRakshabandhanArmy Chief General Upendra DwivediGeneral Upendra Dwivedi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





