भारत

एक ओर घर के बाहर बाराती लगा रहे थे ठुमके, तो दूसरी ओर बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ?

Admin2
23 May 2021 6:27 PM IST
एक ओर घर के बाहर बाराती लगा रहे थे ठुमके, तो दूसरी ओर बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ?
x

फाइल फोटो 

जमकर बवाल

ग्वालियर। ग्वालियर में शनिवार को एक अजीबो-गरीब वाकया हुआ. यहां मंडप में बैठने से ठीक पहले दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. अब दोनों ग्वालियर SP के पास सुरक्षा मांगने पहुंचे हैं. दोनों का कहना है कि उन्हें कुछ समय के लिए जेल भेज दिया जाए, नहीं तो घरवाले मार डालेंगे. SP ने दोनों को महिला थाने भेजकर परिवारवालों की काउंसलिंग शुरू करवाई है. जानकारी के मुताबिक, घटना ग्वालियर के देहात इलाके हस्तिनापुर की है. यहां रहने वाली 20 साल की कोमल (परिवर्तित नाम) की शादी शनिवार को होने वाली थी. सारी रस्में हो चुकी थीं और मंडप की तैयारी हो रही थी. मंडप भी सज गया था. बारात दरवाजे पर थी. पर मंडप में बैठने से ठीक पहले कोमल भाग गई. घर के बाहर ही उसे उसका प्रेमी मिल गया और दोनों भाग गए.

दुल्हन के भागने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया. घरातियों-बारातियों के बीच खलबली मच गई. लड़की के घर वाले राधेश्याम के घर भी पहुंचे, लेकिन जब वह नहीं मिला तो जान से मारने की धमकी देकर आ गए. गौरतलब है कि कोमल और राधेश्याम लंबे समय से एक-दूसरे को चाहते हैं, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. इसलिए दोनों को भागना पड़ा. दोनों भागकर SP अमित सांघी के पास आए और बताया कि दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं. कोमल का परिवार उनका दुष्मन बना हुआ है. उन्होंने SP को बताया कि उनकी जान को खतरा है. SP ने दोनों को महिला थाना भेज दिया. दोनों के परिवार को बुलाकर समझाया जा रहा है.

इधर, युवती के प्रेमी राधेश्याम का कहना है कि प्रेमिका के घरवाले उसकी और उसके घरवालों की जान के पीछे पड़े हुए हैं. अगर वो उन्हें मिल गया तो उसे मार डालेंगे, लेकिन वह प्रेमिका बिना नहीं रह सकता है, पुलिस चाहे तो उसे 8 दिन के लिए जेल भेज दे, जिससे उसकी जान तो बच जाएगी. नहीं तो हम अपनी जान देंगे.

Next Story