भारत
तीन नवंबर को बिल्डरों की 270 करोड़ की संपत्तियां होंगी नीलाम
jantaserishta.com
17 Oct 2022 10:42 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| अभी तक कुर्क की गई बिल्डर की रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी 3 नवंबर को होगी। इसमें 54 करोड़ की सबसे महंगी और 25.11 लाख की सबसे सस्ती संपत्ति होगी। सबसे अधिक कॉसमॉस इंफ्रास्टेट बिल्डर की संपत्तियां नीलाम होंगी। नीलामी के माध्यम से लोगों के पास नोएडा में वेब मॉल और ग्रेटर नोएडा में अंसल मॉल में दुकान खरीदने का मौका होगा। यूपी रेरा के आदेश पर खरीदारों का पैसा नहीं देने पर बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर यह संपत्तियां कुर्क की गई थी। जिला प्रशासन अब तक करीब 400 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कर चुका है। प्रशासन ने 270 करोड़ की संपत्तियों की ई नीलामी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले और प्रदेश की पहली नीलामी 3 नवंबर को होगी। इसकी प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इन नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रविवार को प्रशासन ने संपत्ति का ब्यौरा भी सार्वजनिक कर दिया है।
वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को नीलामी में शामिल संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। ज्यादातर संपत्तियां ग्रेनो वेस्ट के बिल्डर की हैं। ई-नीलामी में शामिल करीब 60 प्रतिशत संपत्ति ग्रेनो वेस्ट की है। वहीं, सबसे महंगी संपत्ति नोएडा सेक्टर 18 स्थित वेव मॉल की है। यहां 1453 वर्ग मीटर है और इसकी कीमत 54 करोड़ है। इसी से बोली शुरू होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





