भारत

महाअष्टमी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मां महागौरी की दिव्य आभा सभी के जीवन में लाए सुख-समृद्धि और आरोग्य'

jantaserishta.com
26 March 2026 8:09 AM IST
महाअष्टमी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मां महागौरी की दिव्य आभा सभी के जीवन में लाए सुख-समृद्धि और आरोग्य
x
नई दिल्ली: जगज्जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की देशभर में पूजा अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां महागौरी को नमन किया है और प्रार्थना की कि उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।"पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी शेयर किया, जिसमें लिखा, "श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, "जगज्जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति से आलोकित होता है। मां की कृपा से श्रद्धालुओं की अभिलाषाएं पूर्ण हों, जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नव ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा, "महाअष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना के इस विशेष अवसर पर ममतामयी मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। कठोर तप से दिव्य गौर वर्ण प्राप्त करने वाली मां का यह स्वरूप हमारे अंतर्मन के अंधकार को दूर कर जीवन में सात्त्विकता और सरलता का संचार करता है। मां की असीम आभा हमें द्वेष से मुक्त होकर निष्काम भाव से मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है। मां महागौरी की दिव्य कृपा से दिल्ली के हर परिवार में सुख, अटूट समृद्धि और मंगलकारी ऊर्जा का वास हो।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी को दुर्गा अष्टमी पर शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, "मां महागौरी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे। देवी माँ हमें शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "धन-वैभव, सुख-शांति और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां महागौरी की आराधना को समर्पित महाअष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महागौरी से आप सभी के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
बता दें कि नवरात्रि के नौ दिन मां जगदम्बा के नौ रूपों की पूजा होती है और देश के हर देवी मंदिर में रौनक देखने को मिलती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन होता है, जिन्हें शांति, पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मां को सफेद रंग अति प्रिय होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story