भारत

माघी पूर्णिमा पर वाराणसी के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु लगा रहे पवित्र डुबकी

jantaserishta.com
1 Feb 2026 9:12 AM IST
माघी पूर्णिमा पर वाराणसी के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु लगा रहे पवित्र डुबकी
x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह चार बजे से ही हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयकारों से पूरे काशी नगरी का माहौल भक्तिमय हो गया है।
माघी पूर्णिमा को सनातन धर्म में बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि माघ महीने में भगवान नारायण का वास जल में होता है और इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे माघ मास के स्नान का फल मिल जाता है। इसी विश्वास के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे।
एक श्रद्धालु ने बताया, "आज माघी पूर्णिमा है, माघ मास का समापन है। जो लोग पूरे महीने स्नान नहीं कर पाते, उन्हें आज के दिन स्नान करने से पूरा फल मिल जाता है। इसलिए आज गंगा स्नान का बहुत महत्व है।"
पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सभी घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं, माघी पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए प्रयागराज के घाटों पर भी पहुंच रहे हैं। सुबह से ही दूर-दूर से आए भक्त मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।
एक श्रद्धालु ने बातचीत में बताया कि आज माघी पूर्णिमा के दिन उन्होंने गंगा स्नान किया। उन्होंने कहा, "आज माघी पूर्णिमा है, इस दिन स्नान का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। हम लोग अयोध्या से आए हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था बढ़िया है और प्रशासन की तरफ से भी अच्छी तैयारी की गई है। बड़े आराम से हमने स्नान किया और दर्शन भी हुए, मन बहुत आनंदित हो गया।"
वहीं दूसरे श्रद्धालु ने बताया कि वे अपने मित्रों के साथ झूंढा जिले के जलस्तर ब्लॉक से आए हैं। उन्होंने कहा, "माघी पूर्णिमा के मौके पर मां गंगा में स्नान करने का सौभाग्य मिला। यहां की व्यवस्था देखकर हम बहुत खुश हैं। हर तरफ सफाई है, कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन की व्यवस्था काफी अच्छी है। पुलिस और सफाईकर्मी सब जगह मौजूद हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।"
एक अन्य भक्त ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से सभी के लिए मंगलकामना की है। उन्होंने बताया, "हमने मां गंगा से प्रार्थना की है कि सभी लोग सुखी रहें, स्वस्थ रहें और दुनिया में शांति बनी रहे। जो भी यहां आए, श्रद्धा और सम्मान के साथ मां गंगा का दर्शन और स्नान करें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story