भारत

करवा चौथ पर सुहाग ही बन गया कातिल! बिछिया के पीछे छिपी शक की कहानी

jantaserishta.com
30 Oct 2026 5:43 PM IST
करवा चौथ पर सुहाग ही बन गया कातिल! बिछिया के पीछे छिपी शक की कहानी
x
छीनीं सांसें.
ग्वालियर: ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी को गिफ्ट में मिली बिछिया को लेकर पति का शक सामने आया है.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आनंद श्रीवास्तव को शक था कि पत्नी मधु को बिछिया उसके बड़े भाई ने दी है और दोनों के बीच गलत संबंध हैं. इसी शक में उसने सोती हुई पत्नी के सिर और चेहरे पर मूसल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.
वारदात के बाद आरोपी ने खुद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. वहीं, 14 साल के बेटे ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर उसकी नींद खुली तो पिता ने कहा- मैंने तुम्हारी मां को मार दिया. जांच में सामने आया है कि मधु करवाचौथ के लिए बिछिया का नया सेट लाई थी. पति के पूछने पर उसने इसे गिफ्ट में मिलना बताया, लेकिन आनंद को अपने बड़े भाई पर शक था. घटना की सुबह बिछिया देखकर वह गुस्से में आ गया और पत्नी की हत्या कर दी.
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल मूसल जब्त किया है. एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. CSP मुरार संदीप बांगरे के मुताबिक, शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक और घरेलू विवाद की बात सामने आई है. आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है.
2010 में प्रेम विवाह करने वाले आनंद और मधु के रिश्ते का अंत करवाचौथ के दिन खौफनाक हत्या के साथ हुआ. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर शक की यह आग इतनी बढ़ी कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ही ले ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story