भारत
इंडिया बनाम भारत मसले पर मायावती ने कहा, यह विवाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत
jantaserishta.com
6 Sept 2023 1:15 PM IST

x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को देश का नाम भारत और इंडिया विवाद को सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत बताया है। उनका कहना है कि इस लड़ाई के चलते देश के जरूरी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के नाम को लेकर अपने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का मौका भाजपा के एनडीए को खुद विपक्ष ने एक सोची समझी रणनीती के तहत अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखकर दिया है।
उन्होंने कहा, यह भी कहा जा सकता है कि यह सब सत्ता और विपक्ष अंदरूनी रूप से मिलकर कर रहे हैं, इसकी भी आशंका है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के खिलाफ एनडीए गठबंधन और भाजपा को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था। इस मामले में कानून बनाकर संबंधित नाम पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए था। लेकिन जानबूझकर इस पर राजनीति की जा रही है।
मायावती ने कहा, "हमारी पार्टी की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर ऐसे गठबंधन के नामों पर रोक लगाना चाहिए जो अपने देश के नाम पर बने हैं। संविधान से छेड़छाड़ गलत है, यह सब भाजपा की साजिश है। भीमराव अंबेडकर के संविधान से सभी जाति धर्म के लोगों को लगाव है। इसे बदलकर भाजपा सबकी भावनाओं को आहत कर रही है। क्या ये न्याय संगत है? विपक्ष ने भी एक रणनीति के तहत अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है।"
उन्होंने कहा, "ये जो कुछ भी हो रहा है, वो सोच समझकर सत्ता पक्ष और विपक्ष कर रहा है। मुझे इसकी आशंका है। सपा की सोच धन्ना सेठ वाली है। ये गरीबों के खिलाफ सोचते हैं।"
बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के नाम इंडिया की जगह भारत को प्रचलन में लाने की शुरुआत कर दी है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन से इतना डर गई है कि अब देश का ही नाम बदल देना चाहती है। जबकि संविधान के पहले ही अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





