भारत

बेटी की मौत की खबर सुनते ही दिल का दौरा पड़ने से पिता का निधन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
14 Oct 2022 12:52 PM IST
बेटी की मौत की खबर सुनते ही दिल का दौरा पड़ने से पिता का निधन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x

DEMO PIC 

उनको गहरा धक्का लगा जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चेन्नई (आईएएनएस)| चेन्नई के सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे एक स्टॉकर द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मारी गई 20 वर्षीय सत्यप्रिया के पिता को बेटी की मौत की खबर सुनकर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मनिकम (56) की गुरुवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। अपनी बेटी की मौत के बारे में जानने के बाद उनको गहरा धक्का लगा जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने इस बीच शुक्रवार सुबह आरोपी सतीश (23) को गिरफ्तार कर लिया, जिसने गुरुवार को सत्यप्रिया को चलती ट्रेन के आगे धकेल दिया था। वह जघन्य अपराध करने के बाद से फरार था और हालांकि उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था।
पीड़िता की मां चेन्नई के आदमबक्कम पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल हैं। सत्यप्रिया जैन कॉलेज, चेन्नई में पढ़ती थी और क्साल के लिए जा रही थी, जब अचानक सतीश मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सतीश ने उसे चलती ट्रेन के सामने धकेल दिया, जो एग्मोर से तांबरम की ओर जा रही थी।
सेंट थॉमस माउंट पुलिस स्टेशन की पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि, सतीश जो आठवीं कक्षा में ड्रॉप आउट था, एक सेवानिवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर का बेटा था और पिछले कुछ सालों से सत्यप्रिया का पीछा कर रहा था। पिछले हफ्ते लड़की ने उसके खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story