भारत
अमेठी से टिकट मिलने पर किशोरी लाल शर्मा ने कहा, कांग्रेस ने छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है
jantaserishta.com
3 May 2024 11:34 AM IST

x
अमेठी: कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला भाजपा की स्मृति ईरानी से होगा। शर्मा ने अमेठी से उम्मीदवार बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस का आभार जताया है।
किशोरी लाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का तहे दिल से आभारी रहूंगा।"
मैंने 40 साल इस क्षेत्र की सेवा की है और आज भी कर रहा हूं। मेरे लिए खुशी की बात है कि छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं उनका बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि भारी मतों से चुनाव जीत कर हम अमेठी सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे।
बता दें कि किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसी कारण उन्हें सोनिया गांधी का प्रतिनिधि भी बनाया गया था। इस परिवार से उनका बहुत पुराना नाता रहा है। किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





