भारत

एक बार फिर मौका मिलने पर मनीष सिसोदिया ने जताया अरविंद केजरीवाल और पार्टी का आभार

jantaserishta.com
9 Dec 2024 2:43 PM IST
एक बार फिर मौका मिलने पर मनीष सिसोदिया ने जताया अरविंद केजरीवाल और पार्टी का आभार
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से अपने नाम की घोषणा होने के बाद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। मनीष सिसोदिया ने पिछले विधानसभा में काफी कम मार्जिन से जीत हासिल की थी। इस बार आम आदमी पार्टी के कराए गए सर्वे के मुताबिक ही सीटों की अदला-बदली करने की जानकारी मिली है।
मनीष सिसोदिया ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का तहे दिल से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी।"
मनीष सिसोदिया ने कहा, "मैं खुद को एक शिक्षक मानता हूँ, राजनीतिज्ञ नहीं। पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का दिल था। जब अवध ओझा पार्टी से जुड़े और उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग उठी, तो मैं यही सोच पाया कि एक शिक्षक के लिए पटपड़गंज से बेहतर सीट कोई हो ही नहीं सकती।"
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, "एक और शिक्षक को पटपड़गंज की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे खुशी है। मैं अब जंगपुरा में सबके साथ मिलकर वही काम करने को तैयार हूँ, जो पटपड़गंज में शिक्षा, सेवा और विकास के लिए किया। मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, ईमानदारी और जनता की भलाई का जरिया है। पटपड़गंज से जंगपुरा तक, मेरा संकल्प अडिग है: दिल्ली को और बेहतर बनाना। आपका भरोसा मेरी ताकत है। जय हिंद!"
दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों का सर्वे कर इस बात पर गौर किया है कि किस सीट पर कौन से जातिगत समीकरण और अन्य मुद्दे फिट बैठेंगे। इन सब पर विचार करते हुए आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में सभी विधानसभा में नए चेहरे उतारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story