भारत

Dhanteras: धनतेरस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

jantaserishta.com
6 Nov 2026 1:20 PM IST
Dhanteras: धनतेरस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने धनतेरस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आरोग्य, संपदा और वैभव का पर्व धनतेरस आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आप सभी को सुख, समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि सबका कल्याण करें।"
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली का संचार करें।" राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सुख, समृद्धि एवं वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं अपार खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे।"
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "धन, धान्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक पर्व धनतेरस सभी के जीवन में नई उमंग, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों का जीवन सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और संपन्नता से परिपूर्ण रहे। आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "धनतेरस के पावन पर्व पर कांग्रेस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।" वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, "समस्त देशवासियों को 'धनतेरस' के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story