भारत

सूर्य घर योजना के दो साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा- 'भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा का संचार करते हैं'

jantaserishta.com
13 Feb 2026 9:37 AM IST
सूर्य घर योजना के दो साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा- भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा का संचार करते हैं
x
नई दिल्ली: 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। आज के दिन शुरू हुई 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' भी उन्हीं से रोशन है। यह देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।"
इस अवसर पर पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित भी शेयर किया। इसमें लिखा है, "चरन् वै मधु विन्दति चरन् स्वादुमुम्बरम्। सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं यो न तन्द्रयते चरंश्चरैवेति॥" इस संस्कृत श्लोक का अर्थ है, "चलते हुए को अर्थात् क्रियाशील व्यक्ति को ही संसार में उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होती है, जैसे निरंतर गतिमान सूर्य को श्रेय की प्राप्ति होती है। अतः हमेशा क्रियाशील रहना चाहिए।"
बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 फरवरी 2024 को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: निशुल्‍क बिजली योजना' (पीएमएसजी: एमबीवाई) की शुरुआत की थी, जिसका लक्ष्य 75,021 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ वित्त वर्ष 2026-27 तक आवासीय क्षेत्र में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर (आरटीएस) इंस्टॉलेशन अर्जित करना है।
दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर पहल, पीएमएसजीएमबीवाई, मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने के उत्साहपूर्ण लक्षित दृष्टिकोण के साथ भारत के ऊर्जा परिदृश्य को नया आकार दे रही है। जनवरी 2026 तक 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत 29 लाख से अधिक परिवारों को फायदा हुआ है।
'प्रधानमंत्री सूर्य घर: निशुल्‍क बिजली योजना' पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 60,87,665 आवेदन प्राप्त हुए। 23,60,365 रूफ टॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम लगाए गए हैं, जिनके जरिए 29,37,640 परिवारों को लाभ हुआ है। सरकार की ओर से 16,920.15 करोड़ रुपए की सब्सिडी अब तक रिलीज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story