भारत
लालू, तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई जांच पर नीतीश ने कहा, 'हमलोग साथ आ गए, इसलिए ऐसा हो रहा'
jantaserishta.com
28 Dec 2022 1:28 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कथित रूप से राजद प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला फिर से खोल दिए जाने को लेकर बुधवार को बिहार के नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग साथ आ गए हैं, इसलिए ऐसा हो रहा है। पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच फिर से शुरू करने के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा, देख लीजिए ये क्या हो रहा है। हम लोग साथ आ गए हैं इसलिए ये हो रहा है।
बताया जाता है कि यह मामला एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी को आवंटित भारतीय रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित है। मामला उस समय का है, जब केंद्र की यूपीए-2 सरकार में लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। इस मामले में तेजस्वी यादव और उनकी दो बहनें भी आरोपी हैं।
इस बीच, हालांकि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जांच एजेंसी ने कभी यह मामला बंद ही नहीं किया है।
इधर, नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के 30 दिसंबर को कोलकाता में 'नमामि गंगे' कार्यक्रम के लिए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भेजे जाने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि इसके पहले भी इस कार्यक्रम के लिए हुई बैठक में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री ही भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि अब किसी को कुछ कहना है तो कहते रहें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





