भारत

बीजेपी की बंपर जीत पर बोले सीएम योगी- 'राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन' को मिला जनता का आशीर्वाद

jantaserishta.com
10 March 2022 6:16 PM IST
बीजेपी की बंपर जीत पर बोले सीएम योगी- राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन को मिला जनता का आशीर्वाद
x

नई दिल्ली: लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया है. उन्होंने कहा कि ये जीत एक एक कार्यकर्ता की जीत है. हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं.

यूपी में ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ बीजेपी वापसी करती हुई नजर आ रही है. ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के कार्यालय में योगी आदित्यनाथ पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी. योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं.
उन्होंने कहा कि यूपी में देश की सबसे बड़ी आबादी है. इसलिए यहां पर देश और दुनिया की निगाहें लगी हुई थीं. ऐसे में निषाद पार्टी और अपना दल (S) के साथ हमने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story