भारत

शराब मांगने पर महिला ने दो दोस्तों संग किया प्रेमी का मर्डर, कुएं में फेंक दी लाश

jantaserishta.com
16 Feb 2022 8:35 AM IST
शराब मांगने पर महिला ने दो दोस्तों संग किया प्रेमी का मर्डर, कुएं में फेंक दी लाश
x
फिर...

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले (Ramgarh district Jharkhand) में पिछले दिनों बिजली कर्मी की लाश कुएं में मिली थी. जांच में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है. इस मामले में रामगढ़ SDPO किशोर कुमार रजक ने मंगलवार को गोला थाने में हत्या का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि बिजली कर्मी की हत्या उसकी प्रेमिका ने की थी. मामले की जांच की जा रही है.

एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार रजक ने कहा कि 10 फरवरी को गोला थाना क्षेत्र के धमनाटांड गांव में कुएं से एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया था. उसकी पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी गोपाल महतो के रूप में की गई थी. गोपाल एक बिजली कर्मचारी था. मृतक के परिजन ने गोला थाने में आवेदन देकर हत्या कर शव कुएं में डाल देने का मामला दर्ज कराया था.
SIT से कराई थी मामले की जांच, तब खुला राज
रामगढ़ SDPO किशोर कुमार रजक ने इस मामले में एक SIT टीम गठित की थी. एसआईटी ने जब पूरे मामले की तफ़्तीश की तो हत्या का खुलासा हो गया. एसडीपीओ किशोर रजक ने बताया कि मृतक गोपाल महतो की प्रेमिका मीना देवी ने स्वीकार किया कि प्रेम संबंधों के कारण आपसी मतभेद और झगड़े, मारपीट की स्थिति हो गई थी.
आरोपी महिला ने कहा- शराब मांग रहा था गोपाल
मृतक गोपाल महतो रांची से अपनी प्रेमिका मीना देवी से मिलने उसके घर गोला थाना क्षेत्र के धमनाटांड आया था. आरोपी मीना देवी ने बताया कि मृतक काफी शराब के नशे में था. वह और शराब पीने की मांग कर रहा था. शराब नहीं मिलने पर वह मारपीट करने लगा. इसके बाद आरोपी मीना देवी ने अंबिका देवी व नमिता देवी के साथ मिलकर बिजली कर्मी गोपाल महतो की हत्या कर दी. शव को कुएं में डाल दिया. पुलिस ने कुएं से मृतक का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड व ATM बरामद कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story