भारत
Arun Jaitley: अरुण जेटली की जयंती पर अमित शाह, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
28 Dec 2025 9:13 AM IST

x
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की जयंती पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं ने अरुण जेटली को एक कुशल वक्ता, कानूनी विशेषज्ञ और आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में याद किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं। एक बेजोड़ संवैधानिक और कानूनी विशेषज्ञ और बेहतरीन वक्ता ने एक सांसद के तौर पर एक अमिट विरासत छोड़ी है और कई अहम कानूनी मामलों में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। अपनी तेज़ कानूनी समझ से पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी समर्पित भूमिका हमेशा ज़िंदा रहेगी, जो समय की हर कसौटी पर खरी उतरेगी।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें अभिवादन।" यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के आर्थिक सशक्तिकरण और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद हैं।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली की जयंती पर उन्हें सादर नमन।" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर सादर नमन करता हूं। विधि, खेल, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।"
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय अरुण जेटली को उनकी 73वीं जयंती पर याद कर रहे हैं। वह सबसे बेहतरीन सांसदों में से एक थे और बीजेपी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति थे, उन्होंने देश के लिए कई बड़े आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, जिसमें जीएसटी सिस्टम को लागू करना भी शामिल है। उनके मूल्य आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।"
भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, "भारत की प्रगति व सर्वांगीण विकास के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकप्रिय अर्थशास्त्री, महान चिंतक, कुशल संगठनकर्ता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता एवं देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्र निर्माण में आपके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





