भारत

अंबेडकर जयंती पर सेवा दल ने संविधान बचाओ जन-संवाद सफल कार्यक्रम का किया आयोजन

Nilmani Pal
14 April 2023 9:45 AM GMT
अंबेडकर जयंती पर सेवा दल ने संविधान बचाओ जन-संवाद सफल कार्यक्रम का किया आयोजन
x

दिल्ली। संविधान बचाओ कार्यक्रम का सफल आयोजन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में जंतरमंतर पर किया गया. जिसमे सेवादल के नवनियुक्त दिल्ली प्रभारी नरेंद्र बातीश ने भी अहम भुमिका निभाई। इस मौक़े पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि ना हिंदू ख़तरे मे है ना मुसलमान खतरे में हैं देश का संविधान खतरे में हैं।

संविधान ख़तरे में हैं इसका मतलब है कि देश का लोकतंत्र ख़तरे में है देश में संवाद को ख़त्म किया जा रहा है। देश में आवाज़ उठाने पर धारा 144 लागू कर दिया जाता है। सेवा दल ने आज़ादी गौरवयात्रा निकाला था, भारत जोड़ो यात्रा में सेवादल ने अहम भूमिका रहा था। इस मौक़े पर देसाई ने कहा कि हम जनसंवाद सीरीज़ निकालेंगे जनता के बीच में जाएंगे, जनता के बीच जाकर शिक्षा स्वास्थ्य महंगाई रोज़गार के मुद्दों पर बात करने वाले हैं। चुनाव में हम जनता के मुद्दों पर जाने वाले हैं, हिन्दू मुस्लिम के मुद्दों पर हम नहीं जाएंगे। राजनैतिक दलों को जनता के मुद्दों पर बात करना होगा।




Next Story