Omicron वैरिएंट भारत तक पहुंचा, मिले 2 केस, जानें मरीजों की कैसी है हालत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों ही संक्रमित मरीज द. अफ्रीका से आए थे। जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इन मरीजों में मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमित पाए गए मरीजों में से एक की उम्र 64 साल है, जबकि एक शख्स की उम्र 46 साल है। केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन दो लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, दोनों ही कर्नाटक के रहने वाले हैं। इन दोनों ही मरीजों में मामूली लक्षण ही पाए गए हैं और उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है।
पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल #OmicronVarient @SaurabhStv @JitendraStv @Deepak_Anchor pic.twitter.com/FbL8AQlKZ8
— Pramod Rai( हिंदू होने पर गर्व है) (@PramodraiSTV) December 2, 2021
#WATCH | Passengers arriving from 'at risk' countries need to undergo RT-PCR test on arrival. If found positive for COVID, they'll be treated under clinical management protocol. If tested negative they'll follow, home quarantine for 7 days: Lav Agarwal, JS, Union Health Ministry pic.twitter.com/OyUJZrELhn
— ANI (@ANI) December 2, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





