भारत

भारत में ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता, देश में कुल 358 केस आ चुके

jantaserishta.com
24 Dec 2021 9:54 AM IST
भारत में ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता, देश में कुल 358 केस आ चुके
x

नई दिल्ली: देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को एक ही दिन में देश भर में रिकॉर्ड 84 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 358 पार हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को ही ओमिक्रॉन के केसों ने 200 का आंकड़ा पार किया था। बुधवार को 44 नए मामले ही मिले थे। सबसे ज्यादा केस तमिलनाडु में मिले हैं, जहां एक साथ 33 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 23 और कर्नाटक में 12 नए केस मिले हैं। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में 7-7 नए केस पाए गए हैं। वहीं ओडिशा में भी दो नए केस दर्ज हुए हैं।



इसके साथ ही महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित राज्यों में सबसे आगे है। सूबे में अब तक 88 केस ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले मिल चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर दिल्ली है, जहां कुल 64 केस अब तक मिले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 38 और तमिलनाडु में 34 केस मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को कोई केस नहीं मिला था और इससे उम्मीद की जा रही थी कि शायद सूबे में ओमिक्रॉन से कुछ राहत मिल सकेगी। लेकिन यह बढ़त अगले ही दिन खत्म हो गई और फिर से 23 नए केस पाए गए हैं। इनमें से 17 लोगों को कोई लक्षण नहीं मिले हैं, जबकि 6 लोगों में मामूली ही लक्षण हैं।
गुरुवार को महाराष्ट्र में मिले नए केसों में से सबसे ज्यादा पुणे में 17 पाए गए हैं। इसके अलावा मुंबई में 5 नए मामले मिले हैं। इस बीच गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान हो गया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। यही नहीं कई राज्यों में स्कूलों को एक बार फिर से बंद करने पर विचार चल रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तो एक मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से यह अपील भी की है कि नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए 5 राज्यों के चुनावों को ही फिलहाल स्थगित कर दिया जाए।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story