भारत

भारत में Omicron मरीज 1700 पार, देखें पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
3 Jan 2022 10:31 AM IST
भारत में Omicron मरीज 1700 पार, देखें पूरी लिस्ट
x

नई दिल्ली: कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन अपना असली रूप दिखाने लगा है। आज ही पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 87 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्नाटक में ओमीक्रोन के 10 नए मामले बढ़ने के साथ ही राज्य में आंकड़ा 76 तक पहुंच गया है। रविवार को 123 ओमीक्रोन केस आने के बाद भारत में कुल संख्या 1700 के आंकड़े को पार कर गई है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 33,750 नए कोविड केस सामने आए हैं और 10,846 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 123 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से ऐक्टिव केस 1,45,582 और मृतकों की कुल संख्या 4,81,893 हो गई है।
दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। इसे कोरोना की तीसरी लहर का संकेत समझा जा रहा है। आइए देखते हैं किस राज्य में कितने ओमीक्रोन केस रिपोर्ट किए गए हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story