17 राज्यों में ओमिक्रॉन की दहशत, आज पीएम करेंगे बड़ी बैठक

नई दिल्ली: देश एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आ रहा है. 17 राज्यों में कोविड के नए खतरे यानी ऑमिक्रॉन के 238 केस मिल चुके हैं. इसे देखते हुए अब सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. देश में COVID-19 के हालातों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में नए साल के जश्न से पहले कुछ सख्ती लगाई जा सकती है, राज्य सरकारों ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री मोदी अधिकारियों को कड़े निर्देश दे सकते हैं, ताकि भविष्य में हर संभावित समस्या से निपटा जा सके. साथ ही कोरोना की लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य इंतजामों का भी जायजा ले सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





