भारत

भारत में 21 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक, देखें पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
29 Dec 2021 10:12 AM IST
भारत में 21 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक, देखें पूरी लिस्ट
x

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस नए वायरस के कुल मामले 750 के पार हो गए हैं। हालांकि इसकी रिकवरी राहत देने वाली है। आपको यह भी बता दें कि देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक टीके की 143.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 77,002 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम हैं। मार्च 2020 के बाद यह सबसे कम है।
भारत में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत के करीब है। यह मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में 7,347 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है। देश में अब तक कुल 3,42,51,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 9,195 नए केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 86 दिनों में दैनिक सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से कम हैं। पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर एक % से कम है। आपको बता दें कि अब तक 67.52 करोड़ सैंपल की जांच की जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक ओमिक्रॉन के 781 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 241 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में सबसे अधिक रफ्तार से कोरोना का नया वैरिएंट फैल रहा है। अब तक 238 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 167 और गुजरात में 73 केस सामने आए हैं।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story