भारत
OMG! चाइनीज मांझे की चपेट में आया युवक, हड्डी तक कट गई
jantaserishta.com
17 Aug 2026 4:27 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस के दिन कौशांबी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली. एनएच-9 पर मीडिया हाउस के पास शनिवार को मांझे की चपेट में आने से नोएडा के अकबरपुर बहरामपुर निवासी रवि राज की मौत हो गई. मांझे की धार इतनी तेज थी कि रवि की गर्दन कटने के साथ-साथ हड्डी तक भी कट गई. घटना इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर जा रहे लोग भी देखकर दहल गए.
रवि राज अपने साथी नरेश के साथ बाइक से एनएच-9 से गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक हवा में लटका चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया. जब तक वह कुछ समझ पाते और खुद को मांझे से अलग कर पाते, तब तक धारदार मांझे से गर्दन और हड्डी कट चुकी थी. जिससे रवि राज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रवि को अस्पताल पहुंचवाया. लेकिन तब तक उसकी जान नहीं जा चुकी थी. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. तेज धार मांझे से गर्दन कटने के बाद बाइक सवार शख्स लहूलुहान नजर आ रहा है. उसका साथी उसकी कटी गर्दन पर कपड़ा बांध कर खून रोकने का प्रयास कर रहा है. मृतक युवक ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था और मूल रूप से बिहार का रहने वाला था.
इस दर्दनाक हादसे ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश के दावों के बीच एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मांझा अपनी धार और मजबूती के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है. त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान इसके इस्तेमाल से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा आसानी से उपलब्ध हो रहा है. लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांझे की बिक्री करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इसकी अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है. हादसे के बाद एक बार फिर यह सवाल सामने है कि प्रतिबंधित मांझा आखिर बाजार तक पहुंच कैसे रहा है और इसकी बिक्री पर निगरानी कितनी प्रभावी है.
इंदिरापुरम के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे दिल्ली एक्सप्रेसवे के पास एक घायल व्यक्ति के बारे में सूचना मिली. यह जानकारी मिलते ही खोड़ा और कौशांबी पुलिस स्टेशनों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान पता चला कि नोएडा के बेहरामपुर का रहने वाला रवि अपने दोस्त नरेश के साथ काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से गाज़ीपुर जा रहा था.
नरेश ने बताया कि जब उनकी मोटरसाइकिल यूपी गेट से पहले वाले पुल पर पहुंची, तो पतंग की डोर (मांझा) से रवि का गला कट गया और वह घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. उसकी मौत की खबर मिलने पर कौशांबी पुलिस स्टेशन ने तुरंत पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





