भारत

OMG! महिला की क्रूरता कैमरे में कैद

jantaserishta.com
5 Aug 2025 5:00 PM IST
OMG! महिला की क्रूरता कैमरे में कैद
x
वीडियो वायरल.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक महिला बीच सड़क पीटती नजर आ रही है. वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड की बताई जा रही है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला गरीब बुजुर्ग को बालों से घसीटते हुए थप्पड़ मार रही है. घटना के दौरान महिला लगातार बुजुर्ग को गंदी-गंदी गालियां भी देती सुनाई दे रही है. जब कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो महिला उन्हें भी भला-बुरा कहने लगती है. इस दौरान महिला पूरे इलाके में हंगामा करती रही, लेकिन कोई भी उसे रोक नहीं पाया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला पिछले काफी समय से इसी तरह गरीबों को परेशान करती है और लोग उसके आतंक से सहमे रहते हैं. अब जब यह घटना कैमरे में कैद होकर वायरल हुई है, तो लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
इस मामले को लेकर एसपी के मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है. थाना कोतवाली नगर पुलिस को जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. महिला के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null