भारत

OMG! कार के कैमरे में ये क्या रिकॉर्ड हो गया...

jantaserishta.com
26 July 2025 3:40 PM IST
OMG! कार के कैमरे में ये क्या रिकॉर्ड हो गया...
x
वीडियो वायरल.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के तिरुपति क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक तेंदुए ने रात के समय बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश की. यह घटना एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जो बाइक के पीछे चल रही थी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तिरुपति के जंगल से अचानक एक तेंदुआ निकलता है और चलती बाइक पर झपटता है. बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे, जो तेंदुए के हमले से बाल-बाल बच गए. गनीमत रही कि बाइक की स्पीड तेज थी और राइडर ने बाइक बैलैंस कर लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया.
कार के कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कैसे जंगल से निकलकर बाइक सवार पर झपटता है, लेकिन बाइक सवार आगे निकल जाते हैं. इसके बाद तेंदुआ वापस उसी जंगल में लौट जाता है.
यह घटना उस इलाके में तेंदुए के बढ़ते मूवमेंट का एक और उदाहरण है. हाल ही में तिरुपति के अलीपिरी वॉक पाथ पर भी एक तेंदुआ देखा गया, जिससे श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया. रात करीब 1 बजे गलीगोपुरम की दुकानों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए की गतिविधि रिकॉर्ड हुई. अच्छी बात रही कि उस वक्त मार्ग पर कोई श्रद्धालु नहीं था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ.
इस घटना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. अब भक्तों को सिर्फ समूहों में चलने की अनुमति दी जा रही है ताकि किसी भी जंगली जानवर से मुठभेड़ की आशंका कम हो सके.
टीटीडी और प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी, और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहें. वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाने की योजना है और आने वाले दिनों में और सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story