भारत

OMG! CCTV कैमरे में ये क्या कैद हो गया

jantaserishta.com
11 Jun 2025 5:14 PM IST
OMG! CCTV कैमरे में ये क्या कैद हो गया
x
वीडियो सामने आया.
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां थार गाड़ी में सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसके पास से 46 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए. यह घटना गांव गोलेवाला की मुख्य सड़क पर घटी और पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है. अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात की है. पीड़ित युवक जगजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह किसी काम से गांव से बाहर गया था. रात को वह घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव की मुख्य सड़क पर एक काले रंग की थार आकर पास रुकी. गाड़ी में तीन अज्ञात युवक सवार थे. उनमें से एक ने बुलाया. जैसे ही वह पास गया, तभी एक युवक अचानक गाड़ी से उतरकर हमला करने लगा.
पीड़ित ने कहा कि तीनों युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा. उसकी जेब में रखे 46 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी थार में बैठकर फरार हो गए. पूरी घटना महज कुछ मिनटों में हुई, जो आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की. पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. क्या यह सुनियोजित हमला था या रैंडम वारदात, यह आरोपियों के पकड़े जाने के बाद साफ होगा. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story