
x
वीडियो वायरल.
रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कोसी नदी की नहर में गुलदार के बहने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर गुलदार और बाघ की आवाजाही रहती है. ऐसे में नहर में बहते गुलदार का वीडियो सामने आते ही लोगों में डर और बढ़ गया. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग भी तुरंत अलर्ट हो गया.
वन विभाग के अधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि विभाग की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन गुलदार कहीं नहीं मिला. उनका कहना है कि गुलदार एक बेहतर तैराक होता है. संभव है कि उसने मौका पाकर सुरक्षित स्थान पर निकलने में सफलता पा ली हो.
वहीं, अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नहर या उसके आस-पास अनावश्यक रूप से न जाएं. गौरतलब है कि रामनगर और इसके आसपास के क्षेत्र पहले से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए संवेदनशील माने जाते हैं. यहां अक्सर गुलदार और बाघ के देखे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसे में नहर में बहते गुलदार का यह वीडियो देख आसपास के लोग डर में आ गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





