भारत

OMG! गर्मी के मौसम में घरों से निकल रहा पानी, हाइड्रोलॉजिस्ट को बुलाया गया, हैरान है लोग

jantaserishta.com
20 March 2022 8:47 AM IST
OMG! गर्मी के मौसम में घरों से निकल रहा पानी, हाइड्रोलॉजिस्ट को बुलाया गया, हैरान है लोग
x

बिलासपुुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कुछ लोगों के घर से रहस्यमयी तरीके से पानी निकल रहा है. इसका एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों के घरों की दीवारों और फर्श से पानी रहस्यमयी तरीके से निकल रहा है. वीडियो के वायरल होते ही बिलासपुर जिलाधीश पंकज राय ने भी उन लोगों के घरों में विजिट किया जिनके घरों की दीवारों से पानी निकल रहा है.


इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल इसके कारणों का अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है. जिलाधीश पंकज राय ने इसकी जानकारी शिमला निदेशालय को भी दी है. उन्होंने कहा कि लोगों को इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. इसे चेक करने के लिए हाइड्रोलोजिस्ट की टीम को बुलाया गया है. तीन दिन के अंदर इसे चेक करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी. और कारणों का पता लगाया जा सकेगा.
घरों की दीवारों और फर्श से इस तरह पानी निकलने को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में ऐसा होना बेहद आश्चर्यजनक है. क्योंकि बरसात में अगर ये सब होता तो इतनी हैरानी नहीं होती. लेकिन अभी बारिश भी नहीं हो रही है. और फिर भी दीवारों से पानी निकल रहा है. बाकी तो हाइड्रोलोजिस्ट जब इसे चेक करेंगे तभी असल कारणों का पता लग पाएगा.
कई लोगों ने बताया कि उनके बेडरूम, हॉल, किचन और बाथरूम हर जगह से ही पानी निकल रहा है. ऐसा एक नहीं कई घरों में हो रहा है. और ये सभी घर बिलासपुर सिटी के अलग-अलग इलाकों में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story