भारत

OMG! बस का ब्रेक हुआ फेल, फिर...

jantaserishta.com
8 Jun 2023 8:50 AM IST
OMG! बस का ब्रेक हुआ फेल, फिर...
x
40 यात्री बाल-बाल बचे.
मसूरी (आईएएनएस)| मसूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के ब्रेक फेल हो गए। बस ड्राइवर की सूझबूझ से बस में बैठे 40 यात्रियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि शाम के समय मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए 40 यात्रियों को लेकर चली थी की 200 मीटर आगे जाकर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ टक्कर मार दी, जिससे बस में बैठे 40 लोग बाल-बाल बच गए बस में बैठ यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड रोडवेज की बस का हाल बेहाल है। पहाड़ों में भी खटारा बसें संचालित की जा रही है।
उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि मसूरी में उत्तराखंड परिवहन की नई बसों को संचालित किया जा सके, जिससे कि देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित कर सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story