भारत

OMG! ATM हैक कर निकाल लेते थे कैश, इंजीनियर दबोचा गया

jantaserishta.com
24 May 2022 8:48 AM IST
OMG! ATM हैक कर निकाल लेते थे कैश, इंजीनियर दबोचा गया
x

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में ATM को हैक कर कैश निकालने वाले गैंग के सरगना को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम वसीम बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, वसीम नूह मेवात का रहने वाला है. उसकी उम्र 27 साल है और वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है.

पुलिस के अनुसार, वसीम अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर एक खास तरह की डिवाइस से एटीएम को हैक कर रकम निकाल लेता था. पुलिस ने आरोपी वसीम के कब्जे से एटीएम हैक करने वाली डिवाइस, आठ एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, कैश और एक कार बरामद की है. पुलिस को आरोपी के मोबाइल से बिना सिक्योरिटी गार्ड वाले 680 एटीएम की लोकेशन की भी जानकारी मिली है.
11 मई को इस गैंग के लोगों ने करोलबाग के एक्सिस बैंक के एटीएम को हैक कर वहां से कैश निकाला था. उसी केस की जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे. छानबीन के दौरान पता चला कि इस वारदात में नूह का मेवाती गैंग शामिल है. पुलिस इस गैंग की तलाश में जुट गई. पुलिस को सूचना मिली कि इस गैंग के कुछ सदस्य पूर्वी दिल्ली में एक एटीएम हैक करने की फिराक में हैं.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने 12 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा कर एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वसीम के साथी भाग ​गए. पूछताछ के दौरान वसीम ने बताया कि वह एटीएम को हैक करने के बाद कैश निकाल लेता था. उसने बताया कि एक डिवाइस की मदद से एटीएम से कैश निकलने के समय उसकी पॉवर ऑफ कर देता था. इसकी वजह से कैश निकल जाता था और ‌ट्रांजेक्शन डिक्लाइन हो जाती थी. पुलिस वसीम से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story