भारत

OMG! किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
16 Oct 2025 1:04 PM IST
OMG! किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मच गया हड़कंप
x
वीडियो सामने आया.
इंदौर: मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में 24 किन्नरों के फिनाइल पीने की घटना के पीछे की गंभीर और चौंकाने वाली वजह सामने आई है. यह घटना पायल गुरु और सपना हाजी गुटों के बीच चल रहे लंबे विवाद का परिणाम है, जिसमें एक किन्नर से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला भी जुड़ गया.
नंदलालपुरा और एमआर-10 इलाके के किन्नर गुटों (पायल गुरु और सपना हाजी) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार, इसी विवाद का फायदा उठाते हुए कथित पत्रकार पंकज और उसका साथी अक्षय एक गुट के पास पहुंचे. उन्होंने खुद को पत्रकार बताकर नाम खराब करने की धमकी दी और रुपये की डिमांड करने लगे.
पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी पंकज जबरन एक किन्नर को बिल्डिंग में ले गया और उसके साथ रेप (गलत काम) किया. आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर झूठा केस दर्ज कराने की भी धमकी दी. इस प्रताड़ना से तंग आकर एक गुट के दो दर्जन (24) किन्नरों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश में फिनाइल पी लिया.
साथी किन्नरों के लौटने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और सभी को ऑटो, एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत अब स्थिर है. तबीयत बिगड़ने की खबर पर साथी किन्नर जवाहर मार्ग पर सड़क पर लेट गए और जाम लगाकर सपना हाजी के खिलाफ नारेबाजी की.
पंढरीनाथ थाना पुलिस को मामले की शिकायत मिलने के बाद किन्नर सपना हाजी, राजा हाशमी, कथित पत्रकार पंकज जय और अक्षय पर देर रात संयोगितागंज थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story