भारत

OMG! एक्सप्रेस-वे पर हड़कंप मच गया, लेकिन ऐसा क्या हुआ? जानें

jantaserishta.com
3 Feb 2023 5:55 PM IST
OMG! एक्सप्रेस-वे पर हड़कंप मच गया, लेकिन ऐसा क्या हुआ? जानें
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग कर रही एआरटीओ की टीम का ई-चालान करने वाला टैबलेट चोरी हो गया. एआरटीओ ने गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है. घटना 31 तारीख की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, बीती 31 तारीख को उनकी टीम चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान उनका ई-चालान करने वाला टैब चोरी हो गया. टैब चोरी होने के मामले में उनके द्वारा मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस अब आईएमआई नंबर के आधार पर चोरी हुए टैब की तलाश में जुटी है.
एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे दूसरे फोन पर कॉल आ गई थी तो उस टैब को कार के बोनट पर रखकर बात करने लगा, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया. गाड़ी की चेकिंग के दौरान चोरी की यह हैरतअंगेज घटना है. इस वारदात से आप समझ सकते हैं कि गाजियाबाद में चोरों के हौसले कितने बुलंद है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story