भारत

OMG! महिला ने पति की शादी कराई, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
24 April 2022 12:35 PM IST
OMG! महिला ने पति की शादी कराई, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
x
बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई. महिला पति की बारात में नाचती गाती गई और खुशी-खुशी सौतन को विदा करा घर ले आई. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल, शादी के चार साल बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं हुई थी. पति की संतान की इच्छा को देखते हुए महिला ने अपने पति को दूसरी शादी के लिए सहमति दे दी. महिला के मायके वालों ने इस शादी पर एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दी थी. लेकिन महिला ने पति का बचाव करते हुए सबके सामने खड़ी हो गई और पुलिस से कहा कि मेरे पति मेरी सहमती से ही दूसरी शादी कर रहे हैं.
बरेली में फरीदपुर के मोहल्ले में एक परिवार ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के युवक से कराई थी. पति -पत्नी दोनों बड़े प्यार से रहते थे लेकिन चार चालों तक इस दंपति की कोई संतान नहीं हुई. बच्चा ना होने के चलते पति परेशान रहने लगा. इस पर पति ने पत्नी से संतान के लिए दूसरी शादी करने की इच्छा जताई और पत्नी ने शादी के समय दिए गए वचनों को ध्यान में रखते हुए पति की खुशी के लिए दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई.
फिर रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दी. बीते गुरुवार युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया. साथ ही उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बनकर गई. पीलीभीत में बारात पहुंची तो पत्नी को साथ देखकर शादी में आए सभी लोग हैरान रहे गए. जब दामाद की दूसरी शादी की बात गांव वालों के जरिये महिला के मायके वालों तक पहुंची तो उन्होंने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने फरीदपुर थाने पहुंच गए.
फरीदपुर के इंस्पेक्टर राजकुमार से जब एसपी देहात ने इस मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई थी. जांच में पता चला कि अपनी पत्नी की सहमति से पति दूसरी शादी कर रहा है. महिला ने पुलिस को कहा कि उससे इस शादी से कोई समस्या नहीं है और वो खुद खुशी से इस शादी में हुई है. पत्नी की सहमति के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story