भारत

OMG! पांच नाबालिग लड़कों का अता-पता नहीं

jantaserishta.com
29 Aug 2025 5:00 PM IST
OMG! पांच नाबालिग लड़कों का अता-पता नहीं
x
पुलिस ने दी जानकारी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के अलग-अलग इलाकों से एक ही दिन में पांच नाबालिग लड़के लापता हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि शांति नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में मंगलवार को हुई घटनाओं के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.
शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया,'शिकायत दर्ज होने के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक हम किसी भी लापता बच्चे का पता नहीं लगा पाए हैं.'उन्होंने बताया कि 26 अगस्त की सुबह डोंगरीपाड़ा स्थित फदिमुल इस्लाम मदरसे से 12 और 13 साल के दो लड़के लापता हो गए.
अधिकारी ने बताया,'मदरसे में पढ़ने वाले 20 छात्रों में से दो लापता पाए गए. संस्थान के कर्मचारियों ने परिसर और आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले.' उन्होंने बताया कि तलाशी में सफलता न मिलने पर एक शिक्षक ने शांति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
एक अन्य घटना में, शुक्ला चॉल में रहने वाले 13 से 15 साल के तीन लड़के 26 अगस्त की शाम को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए.अधिकारी ने बताया, टमाता-पिता ने बताया कि लड़के शाम को अपने घर के पास खेल रहे थे और अचानक गायब हो गए. परिवारों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की और फिर पुलिस से संपर्क किया.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story