डरा देने वाला मंजर: ट्रक ने कार को दस मीटर दूर तक घसीटा, फिर...

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (UP Hardoi) में एक ट्रक और कार की भिड़ंत का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, उसी समय अचानक कार धीरे चलने लगी. इसी के साथ तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक में फंसी कार दूर तक घिसटती चली गई. गनीमत रही कि ट्रक को आसपास के लोगों ने रुकवा लिया, जिससे कार सवार सुरक्षित निकल आए. दिल दहला देने वाले इस घटनाक्रम की तस्वीरें CCTV में कैद हो गईं, जिसके सहारे पुलिस जांच में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





