भारत

OMG! डूब रहे बच्चे के पीछे पड़ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
28 Aug 2022 12:55 PM IST
OMG! डूब रहे बच्चे के पीछे पड़ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ...
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
देखें वीडियो।

मुरैना: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद चंबल नदी ने विकराल रुप धारण कर लिया था। चंबल नदी में डूब रहे एक लड़के का वीडियो सामने आया है। दरअसल जब चंबल की उफनती धारा में यह लड़का डूब रहा था तब एक मगरमच्छ भी उसका पीछा कर रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद सभी चकित हैं। इस वीडियो में एक बच्चा चम्बल के तेज बहाव में गोते लगाता हुआ जान बचाने की गुहार लगा रहा है और मगरमच्छ उसे अपना निवाला बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो चंवल के किस घाट का है यह अभी पता नही लग पा रहा है।

चंबल की धार और मगरमच्छ के वार से खुद को बचाने के लिए जूझ रहे इस बच्चे को रेस्क्यू टीम ने समय रहते बचा लिया है। देवदूत बनकर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बच्चे को मौत के मुंह से खींच निकाला है। इस मासूम को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस रेस्क्यू टीम की हर कोई तारीफ कर रहा है।
इस वीडियो में एक बच्चा चम्बल की तेज लहरों में गोते खाते हुए जिंदगी और मौत से लड़ता हुआ जान बचाने की जद्दोजहद में जुटा नजर आ रहा है। लहरों के बीच गोते खा रहे बच्चे को मगरमच्छ अपना निवाला बनाने का प्रयास कर रहा है, तभी देवदूत वनकर आये रेस्क्यू टीम के जवानों ने तेजी से उसका हाथ पकड़कर अपनी वोट में खींच लिया और बच्चे की जान बच गई। यह वीडियो चम्बल के किस घाट का है? इसका पता नहीं चल सका है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story