भारत

OMG! पानी का रंग हुआ गुलाबी, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हुआ ऐसा...

jantaserishta.com
11 Jun 2022 10:15 AM IST
OMG! पानी का रंग हुआ गुलाबी, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हुआ ऐसा...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बनासकांठा: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है. दरअसल जिले के सुईगांव स्थित कोरेटी गांव में एक तालाब का पानी अचानक गुलाबी हो गया है. गांव वाले भी यह देखकर चौंक गए, क्योंकि आज तक कभी यहां पानी गुलाबी नहीं हुआ. अब यह खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी तादाद में इस पानी को देखने के लिए आ रहे हैं.

गांववालों ने बताया कि तालाब में पानी किसी दूसरी जगह से भी नहीं आता है. यहां बारिश का पानी जमा होता है जो पूरे साल गांव लोगों और पशुओं के इस्तेमाल में आता है. लेकिन पहली बार इस तरह पानी गुलाबी होने पर हर कोई हैरान है. गांववाले इसे चमत्कार मान रहे हैं.
तालाब के पानी का रंग धीरे-धीरे बदल रहा था, जिस पर ज्यादाृ किसी ने गौर नहीं किया. लेकिन अचानक ही पानी का रंग गुलाबी होने पर लोग अब पास में मौजूद महादेव के मंदिर का चमत्कार मान रहे हैं.
तहसील विकास अधिकारी के.ए भाटिया के मुताबिक, हमें पानी गुलाबी होने की जानकारी मिली तो हमने तुरंत यहां एक टीम को जांच के लिए भेज दिया. पानी के नमूने लिए गए हैं. साथ लोगों कहा गया है कि इस पानी का फ़िलहाल कोई इस्तेमाल न किया जाए.
बहरहाल, गांववाले इस चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गांव के तालाब में गटर का पानी भी जाता होगा, तो उसकी वजह से केमिकल रिएक्शन हुआ है और इसी वजह से पानी का रंग गुलाबी हो गया है. पानी गुलाबी होने की वजह से गांव वाले कश्मीर के खीरभावनी मंदिर की तरह इसे भी चमत्कार मानते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story