भारत

OMG! स्कूटी में बैठा था कोबरा, जैसे ही पकड़ा, तो...

jantaserishta.com
4 Nov 2022 4:08 PM IST
OMG! स्कूटी में बैठा था कोबरा, जैसे ही पकड़ा, तो...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्‍ली: स्‍कूटी के अंदर विशालकाय कोबरा सांप के छिपे होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्‍स पेंचकस के सहारे कोबरा सांप को बाहर निकालते दिख रहा है. इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को अविनाश यादव (@avinashyadav_26) ने शेयर किया. अविनाश के इंस्‍टाग्राम बायो के अनुसार, वह conservationist हैं और नियमित तौर पर सांपों की प्रजातियों के बारे में दिलचस्प पोस्ट करते हैं. वह पहले भी कई सांप पकड़ चुके हैं.
अविनाश ने सांप को एक्टिवा स्‍कूटी के अंदर से जिस तरह निकाला, वह वाकई हिम्‍मत का काम था. क्‍योंकि उनके हाथ में सांपों को पकड़ने वाली स्टिक भी नहीं थी. अविनाश ने वीडियो में ही बताया कि यह रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन सुबह 5 बजे का है. अविनाश ने इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर अक्‍टूबर में शेयर किया. वीडियो के कैप्‍शन में अविनाश ने मजाकिया अंदाज में लिखा- एक्टिवा के मालिक को Z+ सिक्‍योरिटी मिली हुई है.
वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा सांप सफेद रंग की एक्टिवा स्‍कूटी के अगले हिस्‍से में छिपा बैठा है. इसके बाद आगे के हिस्‍से को खोलकर सांप को बाहर निकाला गया. अविनाश के हाथ में पेंचकस भी नजर आ रहा है, इसका उपयोग उन्‍होंने स्‍कूटी को आगे से खोलने के लिए किया.
जब अविनाश सांप को स्‍कूटी से बाहर निकाल रहे थे तो पास में मौजूद दूसरे लोग पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे.
यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ कई यूजर्स ने कमेंट किए. एक शख्‍स ने लिखा कि सांप निकाल रहे हैं या स्‍कूटी की सर्विस कर रहे हैं. अविनाश सांप निकाल रहे थे तो पास में एक कुत्‍ता भी था. इसे देखकर ही एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'कुत्‍ता भी सोच रहा है क्‍या-क्‍या देखना पड़ रहा है..'.
तीसरे यूजर ने लिखा कि भाई रस्‍सी नहीं.. वो सांप है. कई इंस्‍टा यूजर्स ने अविनाश की हिम्‍मत की जमकर तारीफ की. एक अन्‍य यूजर ने अविनाश को कोबरा कमांडो तक कह दिया. वहीं कुछ लोगों ने कमेंट सेक्‍शन में यह भी लिखा कि भाई मान गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story