
x
फैली सनसनी.
जालंधर: पंजाब के जालंधर के थाना रामा मंडी क्षेत्र के अंतर्गत कमल विहार इलाके में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई. रेलवे लाइन के पास एक युवक को अज्ञात युवक ने गोली मार दी. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसका ऑपरेशन किया गया.
घायल युवक की पहचान मोहल्ला नारायण सिंह (कमल विहार बशीरपुरा) के रहने वाले मनीष कुमार पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है. मनीष केबल ऑपरेटर का काम करता है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है. पुलिस के अनुसार मनीष अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है.
थाना जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना रेलवे ट्रैक पर हुई है, इसलिए केस की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है. मनीष के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल प्रशासन को बयान दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.
पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं. एक वीडियो में 4-5 युवक एक गली में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से किसी एक पर गोली चलाने का शक है.
घटना की जानकारी मिलते ही रामा मंडी थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह बस्सी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. हालांकि, रेलवे लाइन पर वारदात होने के कारण मामले की जिम्मेदारी जीआरपी के पास है. जीआरपी ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





