भारत

OMG! इतना लंबा.......अजगर, लंबाई-चौड़ाई आपके भी उड़ा देंगे होश

jantaserishta.com
17 Oct 2022 8:57 AM IST
OMG! इतना लंबा.......अजगर, लंबाई-चौड़ाई आपके भी उड़ा देंगे होश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लंबाई इतनी थी कि सड़क की चौड़ाई भी कम पड़ गई.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान को पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है. विश्व विरासत कहे जाने वाले इस उद्यान में विदेशों से प्रवासी पक्षी आते हैं और उनको निहारने देश विदेशों से पर्यटक आते हैं. खास बात यह है कि केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में भारी-भरकम अजगर भी पाए जाते हैं. रविवार को ही एक भारी-भरकम अजगर कैमरे में कैद हुआ है.
पांच दिन पहले एक 22 फीट का अजगर केवलादेव बर्ड सेंचुरी में सड़क को पार कर रहा था. उसकी लंबाई इतनी थी कि सड़क की चौड़ाई भी कम पड़ गई.
गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के निजी कर्मचारी राजीव दत्त शर्मा जब देर रात वहां से होकर गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क पर रेंगते अजगर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर कितना लंबा और भारी-भरकम है जो सड़क को पार कर रहा है. सड़क की चौड़ाई भी कम पड़ गई. देखें वीडियो:-
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कंस ने भगवान श्री कृष्ण को मारने के लिए विशालकाय अघासुर अजगर को भेजा था. वह अघासुर अजगर उस समय इसी इलाके में रहता था, जहां आज केवलादेव बर्ड सेंचुरी है. कंस ने ही अघासुर को कृष्ण को मारने के लिए भेजा था.
केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान के प्रवेशद्वार के नजदीक अघासुर अजगर के नाम पर आज भी एक गांव अघापुर बसा हुआ है. रियासत काल में यह इलाका भरतपुर के राजाओं के लिए शिकारगाह हुआ करता था. मतलब होने को तो केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान पक्षियों का स्वर्ग है, लेकिन यहां पूर्व काल से ही बड़े-बड़े अजगर रहते हैं. जिनका जिक्र भगवान श्री कृष्ण के काल में भी हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story